उत्तर प्रदेश के ये तीन शहरों का प्रदुषण बढ़ा,लखनऊ की हवा हुई जहरीली,AQI पहुंचा 420 पर
2020-Dec-04 /Fri
2020-Dec-04 /Fri
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार लखनऊ में 420 AQI रिकॉर्ड किया गया. जबकि कानपुर प्रदूषण के मामले में नंबर वन है. जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 431 दर्ज किया गया. वहीं, दूसरे स्थान पर मुजफ्फरनगर तो तीसरे स्थान पर लखनऊ प्रदूषित शहरों में कायम है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदूषण (Pollution) का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. लखनऊ में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 420 पहुंच गया है, जो खतरनाक श्रेणी में माना जाता है. प्रदूषण के बढ़ते स्तर की वजह से लखनऊ में आज (शुक्रवार) सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रही.
आंकड़ों के मुताबिक लखनऊ यूपी का तीसरा सबसे अधिक प्रदूषित शहर है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार लखनऊ में 420 AQI रिकॉर्ड किया गया. जबकि कानपुर प्रदूषण के मामले में नंबर वन है. जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 431 रहा. वहीं, दूसरे स्थान पर मुजफ्फरनगर तो तीसरे स्थान पर लखनऊ प्रदूषित शहरों में कायम है.
इसके अलावा गाजियाबाद का एक्यूआई 377, नोएडा का 360 और दिल्ली का 341 दर्ज किया गया है. प्रदूषण के बढ़ते स्तर की वजह से यूपी के अस्पतालों में सांस की परेशानियों से संबंधित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ हो रहा है.
बता दें कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.
इस बीच राजधानी दिल्ली की हवा में प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार हुआ है लेकिन अभी भी बेहद खराब स्थिति में है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक हवाओं की गति काफी कम रहेगी. इसकी वजह से शनिवार-रविवार को प्रदूषणफिर बढ़ सकता है. 6 दिसंबर के बाद हवाओं के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है. जिसके बाद प्रदूषण से कुछ राहत मिल सकती है.
अंबानी की कंपनी में निवेश:रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक
15 साल तक रिटेल बिजनेस से रहेंगे बाहर कर्ज में डूबे रिटेल किंग, किशोर बियानी
अमेजन के सीईओ की रिकॉर्ड इनकम:दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस ने एक दिन में कमाए 97 हजार करोड़ रुपए, कुल संपत्ति 14 लाख करोड़ रु. हुई
12 साल में 6 गुना से ज्यादा बढ़ गई सोने की कीमत: क्यों अगले साल 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है?
अहमद पटेल ने कभी मंत्री या मुख्यमंत्री के लिए लालच नहीं किया और हमेशा किंगमेकर बने रहे।
अपने समर्थको के लिए चेन्नई के सड़कों में चले अमित शाह
नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कांग्रेस करेगी ऑनलाइन वोटिंग
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का बयान, कोरोना मृत्यु दर में देश है सबसे आगे और GDP दर में है सबसे पीछे
पहली बार:भाजपा को विभाग ज्यादा, इंजीनियर नीतीश के पास 5, 12वीं पास डिप्टी CM तारकिशोर के पास 6 विभाग | बिहार की सरकार
भाजपा के अंदर बवंडर: बिहार में सीएम पिछड़ा तो डिप्टी सीएम अगड़ा क्यों नहीं? तारकिशोर पर पार्टी राजी तो नंदकिशोर पर क्यों नहीं?
बिहार चुनाव नतीजे LIVE:दो घंटे बाद NDA फिर बहुमत के पार, 126 सीटों पर आगे; 23 सीटों के नतीजे बाजी पलट सकते हैं
1 | Kanpur | 26 | Moth |
2 | Jhansi | 27 | Mauranipur |
3 | Banda | 28 | Parichha |
4 | Mahoba | 29 | Rath |
5 | Etah | 30 | Babeena |
6 | Unnao | 32 | Kulpahar |
7 | Allahabad | 33 | Malwan |
8 | Orai | 34 | Orchha |
9 | Lalitpur | 35 | Shuklaganj |
10 | Mainpuri | 36 | Gursahay ganj |
11 | Hamirpur | 37 | Tirwa |
12 | Fatehpur | 38 | Bhogaon |
13 | Etawah | 39 | Bindki |
14 | Kannauj | 40 | Sumerpur |
15 | Farrukhabad | 41 | Chirgon |
16 | Jalun | 42 | Roora |
17 | Karvi | 43 | Konch |
18 | Auriya | 44 | Pukharanya |
19 | Manikpur | 45 | Ghatampur |
20 | Talbhet | 46 | Akbarpur |
21 | Achalganj | 47 | Chibramau |
22 | Banther | 48 | Bewar |
23 | Attarra | 49 | Kayamganj |
24 | Kurawali | 50 | Kalpi |
25 | Bharthana | 51 | Maudaha |
26 | Bharuasagar | 52 | Samthar |