मथुरा: एक्सप्रेसवे पर बस हाईजैक की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप,मामला निकला फ़र्ज़ी
2020-Dec-01 /Tue
2020-Dec-01 /Tue
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) जनपद में पुलिस (Police) विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे पर एक बस हाईजैक (Bus Hijack) हो गयी है. सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल एक्सप्रेसवे पर अलर्ट हो गई. जब बस को रोका गया और मामले की सच्चाई सामने आई तो पुलिस ने राहत की सांस ली. बस हाईजैक की बात गलत निकली. एक महिला यात्री ने एक व्यक्ति की नियत पर संदेह कर अपने परिजनों को फोन पर सूचना दी. जिसके बाद महिला के पति ने पुलिस को बस हाईजैक होने की बात कह दी. फिलहाल पुलिस ने महिला यात्री के पति को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है,
ये था मामला
दरअसल नौहझील थाना क्षेत्र के बाजना निवासी एक महिला अकेली बस में सफर कर रही थी. तभी उसने अपने परिजनों को सूचना दी कि बस में एक व्यक्ति उसके साथ है सफ़र कर रहा है और उसकी नियत कुछ ठीक नजर नहीं आ रही. इसके बाद महिला के पति ने पुलिस को सूचना दे डाली कि बस को हाईजैक कर लिया गया है. इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस तैनात हो गई. लेकिन जब बस को चेक किया गया तो मामला कुछ और ही निकला.
महिला का पति हिरासत में
महिला यात्री रेखा पत्नी सुभाष मोदीनगर से बाजना के लिए आ रही थी. तभी उसने अपने पति को सूचना दी कि एक व्यक्ति ने मेरी टिकट ले ली है और मुझे वह व्यक्ति कुछ संदिग्ध नजर आ रहा है. इसको लेकर सुभाष ने नौहझील पुलिस को बस हाईजैक करने की सूचना दे डाली. इस सूचना पर पुलिस ने चारों तरफ से एक्सप्रेसवे को घेर लिया और जैसे ही बस आई तो पुलिस ने उसे अपने घेरे में ले लिया. लेकिन जब अंदर चेक करके देखा तो कुछ मामला और ही नजर आया. रेखा के साथ आ रहे अजनबी ने बताया कि मैंने तो अकेली महिला देखकर हेल्प की थी. मैंने कोई अश्लीलता नहीं की है. लेकिन इन्होंने क्या सूचना दी वह मुझे मालूम नहीं है. पुलिस ने सूचना देने वाले सुभाष को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है.
अंबानी की कंपनी में निवेश:रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक
15 साल तक रिटेल बिजनेस से रहेंगे बाहर कर्ज में डूबे रिटेल किंग, किशोर बियानी
अमेजन के सीईओ की रिकॉर्ड इनकम:दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस ने एक दिन में कमाए 97 हजार करोड़ रुपए, कुल संपत्ति 14 लाख करोड़ रु. हुई
12 साल में 6 गुना से ज्यादा बढ़ गई सोने की कीमत: क्यों अगले साल 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है?
अहमद पटेल ने कभी मंत्री या मुख्यमंत्री के लिए लालच नहीं किया और हमेशा किंगमेकर बने रहे।
अपने समर्थको के लिए चेन्नई के सड़कों में चले अमित शाह
नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कांग्रेस करेगी ऑनलाइन वोटिंग
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का बयान, कोरोना मृत्यु दर में देश है सबसे आगे और GDP दर में है सबसे पीछे
पहली बार:भाजपा को विभाग ज्यादा, इंजीनियर नीतीश के पास 5, 12वीं पास डिप्टी CM तारकिशोर के पास 6 विभाग | बिहार की सरकार
भाजपा के अंदर बवंडर: बिहार में सीएम पिछड़ा तो डिप्टी सीएम अगड़ा क्यों नहीं? तारकिशोर पर पार्टी राजी तो नंदकिशोर पर क्यों नहीं?
बिहार चुनाव नतीजे LIVE:दो घंटे बाद NDA फिर बहुमत के पार, 126 सीटों पर आगे; 23 सीटों के नतीजे बाजी पलट सकते हैं
1 | Kanpur | 26 | Moth |
2 | Jhansi | 27 | Mauranipur |
3 | Banda | 28 | Parichha |
4 | Mahoba | 29 | Rath |
5 | Etah | 30 | Babeena |
6 | Unnao | 32 | Kulpahar |
7 | Allahabad | 33 | Malwan |
8 | Orai | 34 | Orchha |
9 | Lalitpur | 35 | Shuklaganj |
10 | Mainpuri | 36 | Gursahay ganj |
11 | Hamirpur | 37 | Tirwa |
12 | Fatehpur | 38 | Bhogaon |
13 | Etawah | 39 | Bindki |
14 | Kannauj | 40 | Sumerpur |
15 | Farrukhabad | 41 | Chirgon |
16 | Jalun | 42 | Roora |
17 | Karvi | 43 | Konch |
18 | Auriya | 44 | Pukharanya |
19 | Manikpur | 45 | Ghatampur |
20 | Talbhet | 46 | Akbarpur |
21 | Achalganj | 47 | Chibramau |
22 | Banther | 48 | Bewar |
23 | Attarra | 49 | Kayamganj |
24 | Kurawali | 50 | Kalpi |
25 | Bharthana | 51 | Maudaha |
26 | Bharuasagar | 52 | Samthar |