भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल बारिश के कारण रद्द, टीम इंडिया पहली बार फाइनल में पहुंची
2020-Mar-05 /Thu
2020-Mar-05 /Thu
न्यूज़ डेस्क | महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया है। भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंच गई है। आईसीसी के नियमानुसार- मैच रद्द होने पर भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप रहने के कारण फाइनल में पहुंची। ग्रुप-ए में भारत सभी 4 मैच जीतकर शीर्ष पर रहा था। जबकि इंग्लैंड ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर थी। इंग्लैंड टीम ने पिछली बार सेमीफाइनल में भारत को हराया था। हालांकि उसे फाइनल ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त मिली थी।
एक ही दिन दोनों सेमीफाइनल
दूसरा सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के बीच आज दोपहर 1.30 बजे से इसी मैदान पर खेला जाना है। यदि यह भी रद्द होता है, तो नियम के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसी स्थिति में 8 मार्च को मेलबर्न में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल के लिए रिजर्व-डे की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने ठुकरा दिया। रिजर्व-डे सिर्फ फाइनल के लिए रखा गया है।
टीम इंडिया पहला फाइनल खेलेगी
अब तक 6 वर्ल्ड कप खेले गए हैं। भारतीय टीम कभी फाइनल में नहीं पहुंच सकी। टीम इंडिया ने तीन बार 2009, 2010, 2018 में सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार खिताब जीता है।
सबसे ज्यादा रन के मामले में शेफाली तीसरे नंबर पर
इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की नताली स्काइवर ने 4 मैच में 67.37 की औसत से सबसे ज्यादा 202 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की ही कप्तान हीदर नाइट हैं, जिन्होंने 4 मैच में 64.33 की औसत से 193 रन बनाए। भारतीय ओपनर 16 साल की शेफाली वर्मा 161 रन के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। उनका औसत 40.25 का रहा है। इस प्रदर्शन की बदौलत शेफाली आईसीसी टी-20 रैंकिंग में 19 स्थान की छलांग लगाकर टॉप पर पहुंच गईं। उनके 761 पॉइंट हैं।
अंबानी की कंपनी में निवेश:रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक
15 साल तक रिटेल बिजनेस से रहेंगे बाहर कर्ज में डूबे रिटेल किंग, किशोर बियानी
अमेजन के सीईओ की रिकॉर्ड इनकम:दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस ने एक दिन में कमाए 97 हजार करोड़ रुपए, कुल संपत्ति 14 लाख करोड़ रु. हुई
12 साल में 6 गुना से ज्यादा बढ़ गई सोने की कीमत: क्यों अगले साल 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है?
अहमद पटेल ने कभी मंत्री या मुख्यमंत्री के लिए लालच नहीं किया और हमेशा किंगमेकर बने रहे।
अपने समर्थको के लिए चेन्नई के सड़कों में चले अमित शाह
नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कांग्रेस करेगी ऑनलाइन वोटिंग
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का बयान, कोरोना मृत्यु दर में देश है सबसे आगे और GDP दर में है सबसे पीछे
पहली बार:भाजपा को विभाग ज्यादा, इंजीनियर नीतीश के पास 5, 12वीं पास डिप्टी CM तारकिशोर के पास 6 विभाग | बिहार की सरकार
भाजपा के अंदर बवंडर: बिहार में सीएम पिछड़ा तो डिप्टी सीएम अगड़ा क्यों नहीं? तारकिशोर पर पार्टी राजी तो नंदकिशोर पर क्यों नहीं?
बिहार चुनाव नतीजे LIVE:दो घंटे बाद NDA फिर बहुमत के पार, 126 सीटों पर आगे; 23 सीटों के नतीजे बाजी पलट सकते हैं
1 | Kanpur | 26 | Moth |
2 | Jhansi | 27 | Mauranipur |
3 | Banda | 28 | Parichha |
4 | Mahoba | 29 | Rath |
5 | Etah | 30 | Babeena |
6 | Unnao | 32 | Kulpahar |
7 | Allahabad | 33 | Malwan |
8 | Orai | 34 | Orchha |
9 | Lalitpur | 35 | Shuklaganj |
10 | Mainpuri | 36 | Gursahay ganj |
11 | Hamirpur | 37 | Tirwa |
12 | Fatehpur | 38 | Bhogaon |
13 | Etawah | 39 | Bindki |
14 | Kannauj | 40 | Sumerpur |
15 | Farrukhabad | 41 | Chirgon |
16 | Jalun | 42 | Roora |
17 | Karvi | 43 | Konch |
18 | Auriya | 44 | Pukharanya |
19 | Manikpur | 45 | Ghatampur |
20 | Talbhet | 46 | Akbarpur |
21 | Achalganj | 47 | Chibramau |
22 | Banther | 48 | Bewar |
23 | Attarra | 49 | Kayamganj |
24 | Kurawali | 50 | Kalpi |
25 | Bharthana | 51 | Maudaha |
26 | Bharuasagar | 52 | Samthar |