मशहूर शो तारक महेता का उल्टा चश्मा के राइटर अभिषेक मकवाना ने की आत्महत्या, परिवार का दावा है की साइबर फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग का शिकार हुए थे
2020-Dec-04 /Fri
2020-Dec-04 /Fri
लोकप्रिय कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लेखकों में से एक अभिषेक मकवाना ने 30 नवंबर को मुंबई के कांदिवली इलाके में स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। अब उनके परिवार ने दावा किया है कि वो साइबर फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग का शिकार हुए थे। परिवार का यह भी दावा है कि उन्हें धमकी भरे फोन कॉल्स आ रहे थे, जिससे वे मानसिक रूप से बुरी तरह परेशान हो गए थे।
सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी बताई वजह
मकवाना के सुसाइड मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया है कि लेखक ने अपने सुसाइड नोट में ‘आर्थिक परेशानियों’को अपनी मौत की वजह बताई है। वहीं, लेखक की मौत के बाद उनके भाई जेनिस ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें साइबर फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग की जानकारी तब हुई, जब मौत के बाद भी उनके फोन पर कॉल्स आने लगे। इतना ही नहीं, जब भाई के मोबाइल के मैसेज चैक किए तो एक मैसेज में धमकी दी गई थी कि अगर तुमने लोन नहीं चुकाया तो इसकी जानकारी शेयर कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभिषेक के दोस्तों को इसी तरह के कॉल्स आ रहे थे जिसमें पैसे चुकाने की मांग की जा रही थी।
ब्याज के लिए जबर्दस्ती उनके अकाउंट में जमा किए गए पैसे : जेनिस
जेनिस ने आगे बताया कि भाई की मौत के बाद मैंने उनके ई-मेल भी चेक किए। इस पर भी कई वीडियो कॉल्स आए थे। मैंने चेक किया तो इनमें से एक नंबर बांग्लादेश और एक म्यांमार का भी था। मेल चेक करने पर मुझे यह भी पता चला कि अभिषेक ने 'इजी लोन' एप से एक लोन भी लिया था। इस लोन की ब्याज दर 30 प्रतिशत थी। मेल चेक करने पर यह भी पता चला कि बाद में थोड़ी-थोड़ी करके वह रकम भी अभिषेक के खाते में जमा की गई थी, जिसके लिए अभिषेक ने अप्लाई भी नहीं किया था। मतलब साफ है कि ये रकम जबर्दस्ती अभिषेक के अकाउंट में जमा की गई, जिससे उसके बदले में ब्याज वसूला जा सके।
गुजराती भाषा में लिखा सुसाइड नोट
गुजराती भाषा में लिखे सुसाइड नोट में अभिषेक ने जिक्र किया था कि वे पिछले कुछ महीनों से काफी परेशानियों से गुजर रहे थे। हालांकि, उन्होंने परेशानियों से निकलने की काफी कोशिशें भी कीं, लेकिन परेशानियां बढ़ती ही जा रही थीं। नोट में उन्होंने परिवार से माफी मांगते हुए लिखा कि वे हिम्मत हार चुके थे।
पुलिस ने कहा - अभी तक किसी फ्रॉड की जानकारी नहीं मिली
वहीं, सुसाइड मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि अभिषेक के परिवार ने जो फोन नंबर शेयर किए हैं, उनसे कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। अभिषेक के बैंक ट्रांजेक्शन भी चैक किए गए हैं, लेकिन किसी फ्रॉड के सुबूत नहीं मिल सके हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
अंबानी की कंपनी में निवेश:रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक
15 साल तक रिटेल बिजनेस से रहेंगे बाहर कर्ज में डूबे रिटेल किंग, किशोर बियानी
अमेजन के सीईओ की रिकॉर्ड इनकम:दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस ने एक दिन में कमाए 97 हजार करोड़ रुपए, कुल संपत्ति 14 लाख करोड़ रु. हुई
12 साल में 6 गुना से ज्यादा बढ़ गई सोने की कीमत: क्यों अगले साल 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है?
अहमद पटेल ने कभी मंत्री या मुख्यमंत्री के लिए लालच नहीं किया और हमेशा किंगमेकर बने रहे।
अपने समर्थको के लिए चेन्नई के सड़कों में चले अमित शाह
नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कांग्रेस करेगी ऑनलाइन वोटिंग
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का बयान, कोरोना मृत्यु दर में देश है सबसे आगे और GDP दर में है सबसे पीछे
पहली बार:भाजपा को विभाग ज्यादा, इंजीनियर नीतीश के पास 5, 12वीं पास डिप्टी CM तारकिशोर के पास 6 विभाग | बिहार की सरकार
भाजपा के अंदर बवंडर: बिहार में सीएम पिछड़ा तो डिप्टी सीएम अगड़ा क्यों नहीं? तारकिशोर पर पार्टी राजी तो नंदकिशोर पर क्यों नहीं?
बिहार चुनाव नतीजे LIVE:दो घंटे बाद NDA फिर बहुमत के पार, 126 सीटों पर आगे; 23 सीटों के नतीजे बाजी पलट सकते हैं
1 | Kanpur | 26 | Moth |
2 | Jhansi | 27 | Mauranipur |
3 | Banda | 28 | Parichha |
4 | Mahoba | 29 | Rath |
5 | Etah | 30 | Babeena |
6 | Unnao | 32 | Kulpahar |
7 | Allahabad | 33 | Malwan |
8 | Orai | 34 | Orchha |
9 | Lalitpur | 35 | Shuklaganj |
10 | Mainpuri | 36 | Gursahay ganj |
11 | Hamirpur | 37 | Tirwa |
12 | Fatehpur | 38 | Bhogaon |
13 | Etawah | 39 | Bindki |
14 | Kannauj | 40 | Sumerpur |
15 | Farrukhabad | 41 | Chirgon |
16 | Jalun | 42 | Roora |
17 | Karvi | 43 | Konch |
18 | Auriya | 44 | Pukharanya |
19 | Manikpur | 45 | Ghatampur |
20 | Talbhet | 46 | Akbarpur |
21 | Achalganj | 47 | Chibramau |
22 | Banther | 48 | Bewar |
23 | Attarra | 49 | Kayamganj |
24 | Kurawali | 50 | Kalpi |
25 | Bharthana | 51 | Maudaha |
26 | Bharuasagar | 52 | Samthar |