गुरुग्राम में पकड़ा गया शातिर किलर, 3 रातों में किये 3 खून
2020-Dec-04 /Fri
2020-Dec-04 /Fri
गुरुग्राम पुलिस की पालम विहार क्राइम ब्रांच ने सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान बिहार के रहने रजी के रूप में हुई है. वह पहले अपने शिकार को शराब पिलाता था और उसके बाद मौका मिलते ही तेजधार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर देता था.
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में तीन रातों को तीन मर्डर करने वाले सीरियल किलर ने पुलिस के नाक में दम कर दिया था. आखिरकार पुलिस ने शातिर हत्यारे को गिरफ्तार कर ही लिया. पुलिस को सीरियल किलर तक पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी. इस कातिल ने एक के बाद एक तीन कत्ल किए. सभी कत्ल तेजधार हथियार की मदद से किए गए थे.
गुरुग्राम पुलिस की पालम विहार क्राइम ब्रांच ने सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान बिहार के रहने रजी के रूप में हुई है. वह पहले अपने शिकार को शराब पिलाता था और उसके बाद मौका मिलते ही तेजधार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर देता था.
पुलिस के मुताबिक बीती 23 और 24 नवंबर की देर रात लेजर वैली इलाके में उसने एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी. इसके अगले दिन यानी 24 और 25 नवंबर की दरम्यानी रात गुरुग्राम के सेक्टर 47 में उसने 26 वर्षीय एक युवक को अपना शिकार बनाया और उसका सिर काटकर उसे बेरहमी से मार डाला.
पुलिस अभी इन दो कत्ल की मामलों की छानबीन कर ही रही थी कि शातिर हत्यारे ने 25 और 26 नवंबर की रात गुरुग्राम के सेक्टर 40 थाना क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट पर अखिलेश नामक एक गार्ड की चाकू से गोद कर हत्या की. एक के बाद एक तीन हत्या की वारदातों ने शहर में सनसनी फैला दी. हत्याओं के मामले की गुत्थी सुलझाने का काम पालम विहार क्राइम ब्रांच को सौंपा गया.
पालम विहार क्राइम ब्रांच तीनों मौका-ए-वारदात पर लगे करीब 250 से 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला. लेकिन कातिल इतना शातिर था कि उसका कोई सुराग कैमरों की फुटेज से नहीं मिला. इसके बाद भी कातिल हत्या की वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में था.
लेकिन इससे पहले ही क्राइम ब्रांच को उसकी खबर लग गई. और दबिश देकर उसे समय रहते क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया. अब आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस पता लगाना चाहती है कि इसके अलावा तो उसने किसी कत्ल की वारदात को अंजाम नहीं दिया.
पूछताछ के दौरान आरोपी रजी ने कहा "सर मुझे बचपन से कोई कुछ समझता ही नही था. सब कहते थे तू इतना कमजोर है तू क्या कर पाएगा. सर मुझे लगने लगा था कि तुझे कोई कुछ समझता ही नहीं है बस मैंने सोच लिया था कि मुझे दुनिया को दिखाना है कि में क्या कर सकता हूं."
22 साल के रजी ने यूपी के रहने वाले 26 वर्षीय राकेश की गर्दन धड़ से अलग की और उसे लेकर वो कन्हई की झुग्गियों में पैदल घूमता रहा और फिर मौका देखकर सिर वहीं फेंक दिया. एसीपी क्राइम की मानें तो रात गहराते ही आरोपी शिकार की तलाश शुरू कर देता था. हत्यारे को क्राइम ब्रांच ने इफ्फको चौक से गिरफ्तार किया है.
अंबानी की कंपनी में निवेश:रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक
15 साल तक रिटेल बिजनेस से रहेंगे बाहर कर्ज में डूबे रिटेल किंग, किशोर बियानी
अमेजन के सीईओ की रिकॉर्ड इनकम:दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस ने एक दिन में कमाए 97 हजार करोड़ रुपए, कुल संपत्ति 14 लाख करोड़ रु. हुई
12 साल में 6 गुना से ज्यादा बढ़ गई सोने की कीमत: क्यों अगले साल 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है?
अहमद पटेल ने कभी मंत्री या मुख्यमंत्री के लिए लालच नहीं किया और हमेशा किंगमेकर बने रहे।
अपने समर्थको के लिए चेन्नई के सड़कों में चले अमित शाह
नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कांग्रेस करेगी ऑनलाइन वोटिंग
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का बयान, कोरोना मृत्यु दर में देश है सबसे आगे और GDP दर में है सबसे पीछे
पहली बार:भाजपा को विभाग ज्यादा, इंजीनियर नीतीश के पास 5, 12वीं पास डिप्टी CM तारकिशोर के पास 6 विभाग | बिहार की सरकार
भाजपा के अंदर बवंडर: बिहार में सीएम पिछड़ा तो डिप्टी सीएम अगड़ा क्यों नहीं? तारकिशोर पर पार्टी राजी तो नंदकिशोर पर क्यों नहीं?
बिहार चुनाव नतीजे LIVE:दो घंटे बाद NDA फिर बहुमत के पार, 126 सीटों पर आगे; 23 सीटों के नतीजे बाजी पलट सकते हैं
1 | Kanpur | 26 | Moth |
2 | Jhansi | 27 | Mauranipur |
3 | Banda | 28 | Parichha |
4 | Mahoba | 29 | Rath |
5 | Etah | 30 | Babeena |
6 | Unnao | 32 | Kulpahar |
7 | Allahabad | 33 | Malwan |
8 | Orai | 34 | Orchha |
9 | Lalitpur | 35 | Shuklaganj |
10 | Mainpuri | 36 | Gursahay ganj |
11 | Hamirpur | 37 | Tirwa |
12 | Fatehpur | 38 | Bhogaon |
13 | Etawah | 39 | Bindki |
14 | Kannauj | 40 | Sumerpur |
15 | Farrukhabad | 41 | Chirgon |
16 | Jalun | 42 | Roora |
17 | Karvi | 43 | Konch |
18 | Auriya | 44 | Pukharanya |
19 | Manikpur | 45 | Ghatampur |
20 | Talbhet | 46 | Akbarpur |
21 | Achalganj | 47 | Chibramau |
22 | Banther | 48 | Bewar |
23 | Attarra | 49 | Kayamganj |
24 | Kurawali | 50 | Kalpi |
25 | Bharthana | 51 | Maudaha |
26 | Bharuasagar | 52 | Samthar |