15.3 लाख स्टूडेंट्स ने डाउनलोड किया जेईई नीट का एड्मिट कार्ड|
2020-Aug-28 /Fri
2020-Aug-28 /Fri
कई दलों के विरोध के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई और नीट परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स की तैयारियां तेज हैं। बुधवार को जारी हुए नीट परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ रही है। बुधवार शाम तक जहां जेईई औऱ नीट परीक्षा के 23 लाख स्टूडेंट्स में से 14 लाख अभ्यार्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए थे, वहीं अब बढ़कर यह संख्या 15.3 लाख हो गई है। नीट के 9 लाख स्टूडेंट्स अब तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं।
JEE, NEET पर सोनिया गांधी ने की विपक्षी दलों के साथ बैठक, ममता बनर्जी ने दिया सभी दलो को सुप्रीम कोर्ट जाने का सुझाव
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन और नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) के सितंबर में होने जा रहे टेस्ट को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक बुलाईं। इस वर्चुअल बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित घोषणाएं वास्तव में हमें चिंतित कर सकती हैं क्योंकि यह वास्तव में एक झटका है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की समस्याओं और परीक्षाओं के मुद्दे से केंद्र लापरवाही से निपट रहा है।
ममता ने कहा- एक साथ चलें सुप्रीम कोर्ट
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोविड-19 को लेकर देश में बनी स्थिति के चलते परीक्षा स्थगित कराने के लिए सुपीम कोर्ट जाने का सुझाव दिया। ममता ने कहा, "मेरा सभी राज्य सरकारों से यह अनुरोध रहेगा कि वे एक साथ आएं जब तक छात्रों के परीक्षा में उपस्थित होने की स्थिति नहीं बन जाती उस समय तक परीक्षा स्थगित कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट चलें।"
जेईई मेन के बाद बुधवार को नीट परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी हो गए। आज सुबह तक 15 लाख स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं।
नीट के लिए 15.97 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वहीं जेईई मेंस के लिए हीं जेईई के लिए अभी तक 8.58 लाख अभ्यर्थियों में से 7.45 लाख ने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिए गए हैं। आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पहले ही कह चुकी है कि वह जेईई मेन और नीट पीरक्षा कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के सेफ्टी और बचाव के सभी कदम उठाए जाएंगे। एनटीए के चैयरमैन विनीत जोशी ने बताया कि एनटीए की तरफ से परीक्षा से पहले और परीक्षा के बाद में स्टूडेंट्स भीड़ को नियत्रित करने का प्रबंध किया जाएगा।
-एक केंद्र पर 150 स्टूडेंट्स होंगे। उनको हमने समूहों में बांटा है, वे 30 से 40 मिनट के गेप पर रिपोर्ट करेंगे।
परीक्षार्थियों को कुछ दिनों पहले यह बता दिया गया था कि उनकी परीक्षा किस शहर में है। अब एडमिट कार्ड पर वह अपने परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम समेत अन्य सभी जानकारियां चेक कर सकते हैं। सभी विद्यार्थी एडमिट कार्ड पर दी गईं गाइडलाइंस भली भांति पढ़ लें। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए एनटीए ने कई दिशानिर्देश तय किए हैं।
राज्यों को छात्रों के आवागमन के लिए ट्रांसपोर्ट और परीक्षा केंद्र पर भीड़ के नियंत्रण के लिए पुलिस की व्यवस्था करने को कहा गया है। जेईई मेंस का एग्जाम पहले सात से 11 अप्रैल के बीच होना था और पहले इसे 18 से 23 जुलाई तक टाला गया। फिर दोबारा तिथि बदलकर इसे एक से छह सितंबर किया गया। नीट-यूजी की परीक्षा तीन मई को होनी थी, जिसे पहले 26 जुलाई किया गया। फिर दोबारा तिथि बढ़ने से अब यह 13 सितंबर को हो रही है।
अंबानी की कंपनी में निवेश:रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक
15 साल तक रिटेल बिजनेस से रहेंगे बाहर कर्ज में डूबे रिटेल किंग, किशोर बियानी
अमेजन के सीईओ की रिकॉर्ड इनकम:दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस ने एक दिन में कमाए 97 हजार करोड़ रुपए, कुल संपत्ति 14 लाख करोड़ रु. हुई
12 साल में 6 गुना से ज्यादा बढ़ गई सोने की कीमत: क्यों अगले साल 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है?
अहमद पटेल ने कभी मंत्री या मुख्यमंत्री के लिए लालच नहीं किया और हमेशा किंगमेकर बने रहे।
अपने समर्थको के लिए चेन्नई के सड़कों में चले अमित शाह
नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कांग्रेस करेगी ऑनलाइन वोटिंग
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का बयान, कोरोना मृत्यु दर में देश है सबसे आगे और GDP दर में है सबसे पीछे
पहली बार:भाजपा को विभाग ज्यादा, इंजीनियर नीतीश के पास 5, 12वीं पास डिप्टी CM तारकिशोर के पास 6 विभाग | बिहार की सरकार
भाजपा के अंदर बवंडर: बिहार में सीएम पिछड़ा तो डिप्टी सीएम अगड़ा क्यों नहीं? तारकिशोर पर पार्टी राजी तो नंदकिशोर पर क्यों नहीं?
बिहार चुनाव नतीजे LIVE:दो घंटे बाद NDA फिर बहुमत के पार, 126 सीटों पर आगे; 23 सीटों के नतीजे बाजी पलट सकते हैं
1 | Kanpur | 26 | Moth |
2 | Jhansi | 27 | Mauranipur |
3 | Banda | 28 | Parichha |
4 | Mahoba | 29 | Rath |
5 | Etah | 30 | Babeena |
6 | Unnao | 32 | Kulpahar |
7 | Allahabad | 33 | Malwan |
8 | Orai | 34 | Orchha |
9 | Lalitpur | 35 | Shuklaganj |
10 | Mainpuri | 36 | Gursahay ganj |
11 | Hamirpur | 37 | Tirwa |
12 | Fatehpur | 38 | Bhogaon |
13 | Etawah | 39 | Bindki |
14 | Kannauj | 40 | Sumerpur |
15 | Farrukhabad | 41 | Chirgon |
16 | Jalun | 42 | Roora |
17 | Karvi | 43 | Konch |
18 | Auriya | 44 | Pukharanya |
19 | Manikpur | 45 | Ghatampur |
20 | Talbhet | 46 | Akbarpur |
21 | Achalganj | 47 | Chibramau |
22 | Banther | 48 | Bewar |
23 | Attarra | 49 | Kayamganj |
24 | Kurawali | 50 | Kalpi |
25 | Bharthana | 51 | Maudaha |
26 | Bharuasagar | 52 | Samthar |