गूगल बनाम पेटीएम: पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने बहुराष्ट्रीय सर्च इंजन गूगल पर अवैध और मनमाना व्यवहार करने का आरोप
2020-Sep-22 /Tue
2020-Sep-22 /Tue
गूगल के साथ पेटीएम का विवाद अभी सुलझता नहीं दिख रहा | विजय शेखर शर्मा ने कहा कि नैस्कॉम और IAMAI जैसी इंडस्ट्री की संस्थाओं में अमेरिकी कंपनियों का वर्चस्व है. इसलिए ऐसा कोई प्लेटफॉर्म बनाकर सभी स्थानीय टेक फर्म को उचित प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है.
बता दें की पेटीएम ने बहुराष्ट्रीय सर्च इंजन गूगल पर अवैध और मनमाना व्यवहार करने का आरोप लगाया है|
पेटीएम ने कहा कि खुद 'गूगल पे' के द्वारा क्रिकेट आधारित सट्टेबाजी की सेवा की पेशकश की जा रही है|
आखिर मामला क्या है?
असल में गूगल ने आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले 18 सितंबर के नीतिगत अपडेट के बाद पेटीएम के ऐप को अपने ‘प्ले स्टोर’ से कुछ समय के लिये हटा दिया था.... पेटीएम का ऐप वापस प्ले स्टोर पर तब आ पाया था, जब उसने क्रिकेट से संबंधित एक फीचर से कैशबैक की सुविधा को वापस ले लिया था|
क्या कहा पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने-
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक विजय शेखर शर्मा ने कहा, 'नैस्कॉम और IAMAI जैसी इंडस्ट्री की संस्थाओं में अमेरिकी कंपनियों का वर्चस्व है... इसलिए ऐसा कोई प्लेटफॉर्म बनाकर सभी स्थानीय टेक फर्म को उचित प्रतिनिधित्व दी जा सकती है' |
उन्होंने कहा कि इस मसले पर भारतीय कंपनियों के संस्थापक बातचीत कर रहे हैं, हम सरकार और सांसदों से भी बात कर रहे हैं|
पेटीएम ने दावा किया कि भारत में वैध होने के बाद भी गूगल ने उसे कैशबैक की पेशकश हटाने के लिये बाध्य किया|
यह भी आरोप लगाया कि गूगल की भुगतान सेवा ‘गूगल पे’ क्रिकेट पर आधारित इसी तरह की पेशकश खुद ही कर रही है|
कंपनी ने कहा, ‘भारत में दोनों (कैशबैक व स्क्रैच कार्ड) ही पेशकश वैध है और सरकार के सभी नियमों व कानूनों का पालन करते हुए कैशबैक की सुविधा दी जा रही है'|
क्या कहा गूगल ने-
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गूगल ने पेटीएम के आरोपों पर ऊपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महज कैशबैक और वाउचर गूगल प्ले की सट्टेबाजी संबंधी नीतियों का उल्लंघन नहीं है| उसने कहा कि यदि नीतियों का आगे भी उल्लंघन किया जाता है तो गूगल प्ले डेवलपर खाते को निलंबित किया जा सकता है|
अंबानी की कंपनी में निवेश:रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक
15 साल तक रिटेल बिजनेस से रहेंगे बाहर कर्ज में डूबे रिटेल किंग, किशोर बियानी
अमेजन के सीईओ की रिकॉर्ड इनकम:दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस ने एक दिन में कमाए 97 हजार करोड़ रुपए, कुल संपत्ति 14 लाख करोड़ रु. हुई
12 साल में 6 गुना से ज्यादा बढ़ गई सोने की कीमत: क्यों अगले साल 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है?
अहमद पटेल ने कभी मंत्री या मुख्यमंत्री के लिए लालच नहीं किया और हमेशा किंगमेकर बने रहे।
अपने समर्थको के लिए चेन्नई के सड़कों में चले अमित शाह
नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कांग्रेस करेगी ऑनलाइन वोटिंग
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का बयान, कोरोना मृत्यु दर में देश है सबसे आगे और GDP दर में है सबसे पीछे
पहली बार:भाजपा को विभाग ज्यादा, इंजीनियर नीतीश के पास 5, 12वीं पास डिप्टी CM तारकिशोर के पास 6 विभाग | बिहार की सरकार
भाजपा के अंदर बवंडर: बिहार में सीएम पिछड़ा तो डिप्टी सीएम अगड़ा क्यों नहीं? तारकिशोर पर पार्टी राजी तो नंदकिशोर पर क्यों नहीं?
बिहार चुनाव नतीजे LIVE:दो घंटे बाद NDA फिर बहुमत के पार, 126 सीटों पर आगे; 23 सीटों के नतीजे बाजी पलट सकते हैं
1 | Kanpur | 26 | Moth |
2 | Jhansi | 27 | Mauranipur |
3 | Banda | 28 | Parichha |
4 | Mahoba | 29 | Rath |
5 | Etah | 30 | Babeena |
6 | Unnao | 32 | Kulpahar |
7 | Allahabad | 33 | Malwan |
8 | Orai | 34 | Orchha |
9 | Lalitpur | 35 | Shuklaganj |
10 | Mainpuri | 36 | Gursahay ganj |
11 | Hamirpur | 37 | Tirwa |
12 | Fatehpur | 38 | Bhogaon |
13 | Etawah | 39 | Bindki |
14 | Kannauj | 40 | Sumerpur |
15 | Farrukhabad | 41 | Chirgon |
16 | Jalun | 42 | Roora |
17 | Karvi | 43 | Konch |
18 | Auriya | 44 | Pukharanya |
19 | Manikpur | 45 | Ghatampur |
20 | Talbhet | 46 | Akbarpur |
21 | Achalganj | 47 | Chibramau |
22 | Banther | 48 | Bewar |
23 | Attarra | 49 | Kayamganj |
24 | Kurawali | 50 | Kalpi |
25 | Bharthana | 51 | Maudaha |
26 | Bharuasagar | 52 | Samthar |