15 साल तक रिटेल बिजनेस से रहेंगे बाहर कर्ज में डूबे रिटेल किंग, किशोर बियानी
2020-Sep-05 /Sat
2020-Sep-05 /Sat
रिटेल किंग के नाम से मशहूर किशोर बियानी या उनके परिवार का कोई भी सदस्य अब 15 साल तक रिटेल कारोबार में नहीं आ सकता।12,778 करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज में डूबे फ्यूचर ग्रुप को रिलायंस ने 24,713 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। यानी अब उन्हें नए सिरे से कारोबार शुरू करना होगा। डील में बिग बाजार, एफबीबी, फूडहॉल, ईजीडे, सेंट्रल, ब्रैंड फैक्टरी और नीलगिरिज शामिल है। फोर्ब्स के अनुसार, 2019 तक वे 13 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे।
1987 में की थी कारोबार की शुरुआत
बियानी मुंबई के एचआर कॉलेज के छात्र हैं। उनका सपना हर किसी तक अपने खुद के लेबल के प्रोडक्ट को पहुंचाना था |मालूम हो कि 1987 में किशोर बियानी ने कारोबार शुरू किया था। मेंज वियर उनकी पहली कंपनी थी, जिसे बाद में पेंटालून कर दिया गया और साल 1991 में इसो पेंटालून फैशन लिमिटेड कर दिया गया। साल 2001 में किशोर बियानी ने देशभर में बिग बाजार के स्टोर खोले।|
गया फ्यूचर ग्रुप का कर्ज
साल 2008 में वैश्विक मंदी के बाद फ्यूचर ग्रुप का कर्ज बढ़ता गया और 2009 में उन्होंने मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनी मैकेंजी की सेवाएं ली। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने पेंटालून के अधिकांश शेयर आदित्य बिड़ला नुवा को बेच दिए। यह डील 1,600 करोड़ रुपये में हुई थी, जिसमें 800 करोड़ रुपये का कर्ज शामिल था। अमेजन को उन्होंने फ्यूचर कूपंस की 49 फीसदी हिस्सेदारी बेची और फिर अमेरिकी कंपनी वारबर्ग पिंकस को उन्होंने फ्यूचर कैपिटल होल्डिंग के अधिकांश शेयर बेचे।
मुनाफे में 15 फीसदी की गिरावट
साल 2019 की समाप्त तिमाही में फ्यूचर रिटेल के मुनाफे में 15 फीसदी की गिरावट आई थी और रेवेन्यू में तीन फीसदी की कमी देखी गई थी। इसके बाद 2020 में कोरोना वायरस महामारी के चलते संकट और गहरा हो गया। कंपनी पर कर्ज का बोझ बढ़ गया, जिसकी वजह से रेटिंग एजेंसियों ने भी रेटिंग घटा दी औक कंपनी के शेयरों में करीब 75 फीसदी तक गिरावट आई।
अंबानी की कंपनी में निवेश:रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक
15 साल तक रिटेल बिजनेस से रहेंगे बाहर कर्ज में डूबे रिटेल किंग, किशोर बियानी
अमेजन के सीईओ की रिकॉर्ड इनकम:दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस ने एक दिन में कमाए 97 हजार करोड़ रुपए, कुल संपत्ति 14 लाख करोड़ रु. हुई
12 साल में 6 गुना से ज्यादा बढ़ गई सोने की कीमत: क्यों अगले साल 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है?
अहमद पटेल ने कभी मंत्री या मुख्यमंत्री के लिए लालच नहीं किया और हमेशा किंगमेकर बने रहे।
अपने समर्थको के लिए चेन्नई के सड़कों में चले अमित शाह
नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कांग्रेस करेगी ऑनलाइन वोटिंग
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का बयान, कोरोना मृत्यु दर में देश है सबसे आगे और GDP दर में है सबसे पीछे
पहली बार:भाजपा को विभाग ज्यादा, इंजीनियर नीतीश के पास 5, 12वीं पास डिप्टी CM तारकिशोर के पास 6 विभाग | बिहार की सरकार
भाजपा के अंदर बवंडर: बिहार में सीएम पिछड़ा तो डिप्टी सीएम अगड़ा क्यों नहीं? तारकिशोर पर पार्टी राजी तो नंदकिशोर पर क्यों नहीं?
बिहार चुनाव नतीजे LIVE:दो घंटे बाद NDA फिर बहुमत के पार, 126 सीटों पर आगे; 23 सीटों के नतीजे बाजी पलट सकते हैं
1 | Kanpur | 26 | Moth |
2 | Jhansi | 27 | Mauranipur |
3 | Banda | 28 | Parichha |
4 | Mahoba | 29 | Rath |
5 | Etah | 30 | Babeena |
6 | Unnao | 32 | Kulpahar |
7 | Allahabad | 33 | Malwan |
8 | Orai | 34 | Orchha |
9 | Lalitpur | 35 | Shuklaganj |
10 | Mainpuri | 36 | Gursahay ganj |
11 | Hamirpur | 37 | Tirwa |
12 | Fatehpur | 38 | Bhogaon |
13 | Etawah | 39 | Bindki |
14 | Kannauj | 40 | Sumerpur |
15 | Farrukhabad | 41 | Chirgon |
16 | Jalun | 42 | Roora |
17 | Karvi | 43 | Konch |
18 | Auriya | 44 | Pukharanya |
19 | Manikpur | 45 | Ghatampur |
20 | Talbhet | 46 | Akbarpur |
21 | Achalganj | 47 | Chibramau |
22 | Banther | 48 | Bewar |
23 | Attarra | 49 | Kayamganj |
24 | Kurawali | 50 | Kalpi |
25 | Bharthana | 51 | Maudaha |
26 | Bharuasagar | 52 | Samthar |