फतहेपुर में दो अलग अलग जगहे हुए सड़क हादसे, BSF जवान समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत
2020-Nov-23 /Mon
2020-Nov-23 /Mon
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फ़तेहपुर में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे (Road Accident) में बीएसएफ (BSF) के जवान समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत (Death) हो गई. पहली घटना धाता कोतवाली इलाके की है, जहां बीती रात होमगार्ड मोहन लाल ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था. इस दौरान रास्ते में उसे ट्रैक्टर मिला और वह उसी ट्रैक्टर पर बैठकर कोतवाली जा रहा था. लिहई गांव के पास अचानक सामने से आ रही पिकअप ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में होमगार्ड मोहनलाल की मौत हो गई.
बता दें कि मृतक की बेटी की 1 दिसंबर को शादी होनी है, उससे पहले पिता के मौत के बाद शादी की तमाम खुशियां मातम में बदल गई. दूसरी घटना जिले के बिंदकी कोतवाली इलाके के तेंदुली गांव के पास की है, जहां बीती रात बाइक सवार बीएसएफ के जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में बीएसएफ जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आईं.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक मृतक जवान प्रमोद कुमार बकेवर थाना इलाके के पधारा गांव का रहने वाला था. परिजनों ने बताया कि मृतक जवान झारखंड के हजारी बाग में तैनात था, और रविवार की शाम छुट्टी पर आया था। बस स्टैंड पर उतरने के बाद वह परिवार के सदस्य के साथ बाइक से घर आ रहा था. रास्ते में ही किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे हादसे में उसकी मौत हो गई.
अंबानी की कंपनी में निवेश:रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक
15 साल तक रिटेल बिजनेस से रहेंगे बाहर कर्ज में डूबे रिटेल किंग, किशोर बियानी
अमेजन के सीईओ की रिकॉर्ड इनकम:दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस ने एक दिन में कमाए 97 हजार करोड़ रुपए, कुल संपत्ति 14 लाख करोड़ रु. हुई
12 साल में 6 गुना से ज्यादा बढ़ गई सोने की कीमत: क्यों अगले साल 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है?
अहमद पटेल ने कभी मंत्री या मुख्यमंत्री के लिए लालच नहीं किया और हमेशा किंगमेकर बने रहे।
अपने समर्थको के लिए चेन्नई के सड़कों में चले अमित शाह
नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कांग्रेस करेगी ऑनलाइन वोटिंग
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का बयान, कोरोना मृत्यु दर में देश है सबसे आगे और GDP दर में है सबसे पीछे
पहली बार:भाजपा को विभाग ज्यादा, इंजीनियर नीतीश के पास 5, 12वीं पास डिप्टी CM तारकिशोर के पास 6 विभाग | बिहार की सरकार
भाजपा के अंदर बवंडर: बिहार में सीएम पिछड़ा तो डिप्टी सीएम अगड़ा क्यों नहीं? तारकिशोर पर पार्टी राजी तो नंदकिशोर पर क्यों नहीं?
बिहार चुनाव नतीजे LIVE:दो घंटे बाद NDA फिर बहुमत के पार, 126 सीटों पर आगे; 23 सीटों के नतीजे बाजी पलट सकते हैं
1 | Kanpur | 26 | Moth |
2 | Jhansi | 27 | Mauranipur |
3 | Banda | 28 | Parichha |
4 | Mahoba | 29 | Rath |
5 | Etah | 30 | Babeena |
6 | Unnao | 32 | Kulpahar |
7 | Allahabad | 33 | Malwan |
8 | Orai | 34 | Orchha |
9 | Lalitpur | 35 | Shuklaganj |
10 | Mainpuri | 36 | Gursahay ganj |
11 | Hamirpur | 37 | Tirwa |
12 | Fatehpur | 38 | Bhogaon |
13 | Etawah | 39 | Bindki |
14 | Kannauj | 40 | Sumerpur |
15 | Farrukhabad | 41 | Chirgon |
16 | Jalun | 42 | Roora |
17 | Karvi | 43 | Konch |
18 | Auriya | 44 | Pukharanya |
19 | Manikpur | 45 | Ghatampur |
20 | Talbhet | 46 | Akbarpur |
21 | Achalganj | 47 | Chibramau |
22 | Banther | 48 | Bewar |
23 | Attarra | 49 | Kayamganj |
24 | Kurawali | 50 | Kalpi |
25 | Bharthana | 51 | Maudaha |
26 | Bharuasagar | 52 | Samthar |