हैवानियत की सीमा , कानपुर में 7 साल की मासूम की रेप के बाद गला दबाकर हत्या की, निसंतान दंपती ने बच्ची का लिवर खाया था
2020-Nov-17 /Tue
2020-Nov-17 /Tue
उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिवाली की रात हुई छह साल की बच्ची की हत्या मामले में पुलिस ने दिल को दहला देने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दंपती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बच्ची की हत्या काले जादू व तंत्र-मंत्र के चक्कर में हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने अपने भतीजे से बच्ची की हत्या कराई।
भतीजे ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पहले मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद लिवर निकालकर चाचा-चाची को दे दिया। चाचा-चाची ने लिवर का कुछ हिस्सा खाया और बाकी कुत्ते को खिला दिया था। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए दंपती ने भतीजे को 500 रुपए और उसके दोस्त को 1000 रुपए दिए थे।
पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी बच्ची, फिर नहीं लौटी
SP ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि घाटमपुर थाना क्षेत्र के भदरस गांव के एक शख्स की 7 साल की बेटी दिवाली पर शनिवार शाम पड़ोस की दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजन रात में उसकी तलाश करते रहे, पुलिस को भी सूचना दी। सुबह काली मंदिर के पास कुछ लोगों को बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिला। शरीर पर कपड़े नहीं थे। पास में ही खून से सनी उसकी चप्पलें पड़ी थीं।
मौका-ए-वारदात पर पड़ताल में तंत्र-मंत्र के कारण वारदात को अंजाम देने अंदेशा जताया। ऐसा इसलिए, क्योंकि घटना दिवाली की रात की थी। इस दिन अघोरी साधना वाले अनुष्ठान करते हैं, दूसरा यह कि शव काली मंदिर के सामने मिला था। शरीर के कई अंदरूनी अंग भी गायब थे।
जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को मिली जानकारी
पड़ताल के दौरान पुलिस ने जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांव के ही अंकुल और बीरन को हिरासत में ले लिया। दोनों से कड़ाई से पूछताछ की। पहले तो दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन आखिरकार वे टूट गए और सच्चाई बयान कर दी। अंकुल ने बताया कि चाचा परशुराम ने हमें बताया था कि उसने एक किताब में पढ़ा है कि अगर किसी बच्ची का कलेजा (लिवर) वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर खाए तो संतान की प्राप्ति होगी।
इसके लिए परशुराम ने अंकुल को कुछ पैसे दिए। घटना को अंजाम देने के पहले अंकुल ने पहले अपने दोस्त बीरन के साथ शराब पी और फिर पड़ोस में ही रहने वाली बच्ची को पटाखा दिलाने के बहाने घर से लेकर आया। फिर जंगल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में पेट फाड़कर अंदर से सारे अंग निकाल लिए और परशुराम को ले जाकर दे दिए। अंकुल के मुताबिक, चाचा परशुराम ने चाची के साथ मिलकर बच्ची का कलेजा खाया और बाकी अंग कुत्ते को खिला दिए। फिर पॉलिथीन में बांधकर फेंक दिए। चाचा ने इस काम के लिए मुझे 500 और दोस्त बीरन कुरील को 1000 रुपए देकर तैयार किया था।
संतान की चाह में कलेजा लाने को भतीजे को किया था तैयार
SP ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि उसी गांव में रहने वाले परशुराम की शादी 1999 में हुई थी। लेकिन उसे कोई भी संतान नहीं थी। संतान की चाहत में उसने अपने भतीजे अंकुल को बच्ची का कलेजा लाने के लिए तैयार किया। घटना की पूरी जानकारी परशुराम व उसकी पत्नी सुनैना को भी थी। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। अभी दोनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है और वहीं, अंकुल और वीरन कुरील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
CM ने घटना का लिया था संज्ञान
घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया था। उन्होंने अफसरों को घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते कानपुर की पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सोमवार देर रात घटना का खुलासा कर दिया है।
अंबानी की कंपनी में निवेश:रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक
15 साल तक रिटेल बिजनेस से रहेंगे बाहर कर्ज में डूबे रिटेल किंग, किशोर बियानी
अमेजन के सीईओ की रिकॉर्ड इनकम:दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस ने एक दिन में कमाए 97 हजार करोड़ रुपए, कुल संपत्ति 14 लाख करोड़ रु. हुई
12 साल में 6 गुना से ज्यादा बढ़ गई सोने की कीमत: क्यों अगले साल 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है?
अहमद पटेल ने कभी मंत्री या मुख्यमंत्री के लिए लालच नहीं किया और हमेशा किंगमेकर बने रहे।
अपने समर्थको के लिए चेन्नई के सड़कों में चले अमित शाह
नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कांग्रेस करेगी ऑनलाइन वोटिंग
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का बयान, कोरोना मृत्यु दर में देश है सबसे आगे और GDP दर में है सबसे पीछे
पहली बार:भाजपा को विभाग ज्यादा, इंजीनियर नीतीश के पास 5, 12वीं पास डिप्टी CM तारकिशोर के पास 6 विभाग | बिहार की सरकार
भाजपा के अंदर बवंडर: बिहार में सीएम पिछड़ा तो डिप्टी सीएम अगड़ा क्यों नहीं? तारकिशोर पर पार्टी राजी तो नंदकिशोर पर क्यों नहीं?
बिहार चुनाव नतीजे LIVE:दो घंटे बाद NDA फिर बहुमत के पार, 126 सीटों पर आगे; 23 सीटों के नतीजे बाजी पलट सकते हैं
1 | Kanpur | 26 | Moth |
2 | Jhansi | 27 | Mauranipur |
3 | Banda | 28 | Parichha |
4 | Mahoba | 29 | Rath |
5 | Etah | 30 | Babeena |
6 | Unnao | 32 | Kulpahar |
7 | Allahabad | 33 | Malwan |
8 | Orai | 34 | Orchha |
9 | Lalitpur | 35 | Shuklaganj |
10 | Mainpuri | 36 | Gursahay ganj |
11 | Hamirpur | 37 | Tirwa |
12 | Fatehpur | 38 | Bhogaon |
13 | Etawah | 39 | Bindki |
14 | Kannauj | 40 | Sumerpur |
15 | Farrukhabad | 41 | Chirgon |
16 | Jalun | 42 | Roora |
17 | Karvi | 43 | Konch |
18 | Auriya | 44 | Pukharanya |
19 | Manikpur | 45 | Ghatampur |
20 | Talbhet | 46 | Akbarpur |
21 | Achalganj | 47 | Chibramau |
22 | Banther | 48 | Bewar |
23 | Attarra | 49 | Kayamganj |
24 | Kurawali | 50 | Kalpi |
25 | Bharthana | 51 | Maudaha |
26 | Bharuasagar | 52 | Samthar |