बीजेपी से चिराग का सवाल, LJP वोट कटवा है तो 2014 से क्यों रखे हैं साथ?
2020-Oct-17 /Sat
2020-Oct-17 /Sat
चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार के दबाव में बीजेपी बयान दे रही है| उसे अपने विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए, उन्होंने साफ-साफ कहा कि नीतीश कुमार सीएम बने तो NDA में नहीं रहूंगा |
बिहार विधानसभा चुनाव में LJP अध्यक्ष चिराग पासवान और बीजेपी के बीच घमासान छिड़ गया है| केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के बयान पर चिराग पासवान ने बीजेपी को घेरा है| आजतक से खास बातचीत में चिराग ने कहा कि अगर हम वोट कटवा हैं तो बीजेपी ने 2014 से क्यों साथ रखा है? नीतीश कुमार के दबाव में बीजेपी ऐसे बयान दे रही है| उसे अपने विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए| उन्होंने साफ-साफ कहा कि नीतीश कुमार सीएम बने तो NDA में नहीं रहूंगा|
चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मेरे पिता (रामविलास पासवान) को बहुत सम्मान दिया| मैं पीएम के साथ हूं और उनका सम्मान करता हूं, चुनाव होली की तरह है, इसमें कई रंग दिखते हैं, होली की तरह चुनाव के बाद भी लोग नहा-धोकर तैयार हो जाते हैं| चिराग ने कहा कि 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला मेरा है| हम जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे, कुछ बीजेपी के नेता नीतीश कुमार के इशारे पर बयान दे रहे हैं, लेकिन बिहार में बीजेपी और एलजेपी की सरकार बनेगी|
दरअसल, शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि LJP बिहार के चुनावों में कोई प्रभाव नहीं डाल पाएगी, LJP बिहार के चुनावों में सिर्फ एक वोट कटवा पार्टी बनकर रह जाएगी| प्रकाश जावड़ेकर ने स्पष्ट किया कि बिहार में केवल चार पार्टियां (बीजेपी, JDU, हम और वीआईपी) ही साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं|
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चिराग पासवान ने बिहार में एक अलग रास्ता चुना है, वह बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, हमारी कोई B या C टीम नहीं है. इसके साथ ही जावड़ेकर ने दावा किया कि NDA को बिहार के चुनावों में तीन-चौथाई बहुमत मिलेगा और चिराग की पार्टी वोटकटवा पार्टी के रूप में सामने आएगी|
संबित पात्रा ने साधा था निशाना
शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी एलजेपी पर खुलकर निशाना साधा, संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बीजेपी की कोई बी, सी या डी टीम नहीं है| एलजेपी बिहार की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, हमारी केवल एक टीम है जिमसें बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी शामिल है| एलजेपी अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है|
पापा ने किया था 143 सीटों पर लड़ने का फैसला
इससे पहले आजतक से खास बातचीत में चिराग पासवान ने कहा था कि पापा (रामविलास पासवान) ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था, एक बेटे के तौर पर मैं बुरी तरह से आहत था, जब मेरे पिता का नीतीश कुमार द्वारा बार-बार अपमान किया गया था| 10 नवंबर को नीतीश कुमार सीएम नहीं बनेंगे, उन्होंने कहा था कि मुझे चुनावों में प्रधानमंत्री की तस्वीरों का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है, पीएम मेरे दिल में हैं|
चिराग पासवान बोले- नीतीश की संकीर्ण सोच, हरियाणा-पंजाब में उद्योग लग सकते हैं तो बिहार में क्यों नहीं
चिराग ने आगे कहा कि मौजूदा सीएम के नेतृत्व में बिहार का विकास संभव है ही नहीं, यदि नली-गली और चापाकल पर गर्व करना विकास है तो नीतीश जी को दिल्ली-मुम्बई की ओर देखना चाहिए, लेकिन उन्हें विकास की नहीं बल्कि जात-पात की राजनीति करनी आती है, जिसकी बदौलत वह कुर्सी पर बैठे हैं|
मोदी से कोई बैर नहीं, नीतीश की अब खैर नहीं. ये नारा देने वाले जदयू प्रमुख चिराग पासवान इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनकी सरकार और उनके निर्णयों के खिलाफ हल्ला बोल फार्मूले पर काम कर रहे हैं| इसी बीच एक लोकल मीडिया हाउस को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि बिहार में उद्योग न लगाने के पीछे सीएम नीतीश कुमार ने जो तर्क दिया है, वह उनकी संकीर्ण सोच को साफ दर्शाता है| नीतीश जी कहते हैं कि बिहार में उद्योग इसलिए नहीं लग सकते क्योंकि यहां का भूगोल ऐसा नहीं है, यदि सागर किनारे के राज्य ही उद्योग लगाने का आधार हैं तो पंजाब और हरियाणा में उद्योग कहां से आ रहे हैं|
सोशल इंजीनियरिंग भी जातिवाद
चिराग ने आगे कहा कि मौजूदा सीएम के नेतृत्व में बिहार का विकास संभव है ही नहीं| यदि गली-गली और चापाकल पर गर्व करना विकास है तो नीतीश जी को दिल्ली-मुम्बई की ओर देखना चाहिए, लेकिन उन्हें विकास की नहीं बल्कि जात-पात की राजनीति करनी आती है| जिसकी बदौलत वह कुर्सी पर बैठे हैं| जिसे वह सोशल इंजीनियरिंग करते हैं, वह भी जाति की राजनीति है| आपको बिहार की 12 करोड़ जनता की बेहतरी करना था लेकिन आपने दलित को अतिदलित और पिछड़ों और अतिपिछड़ों में बांट दिया|
हमारे लिए गरीबी ही एक मात्र जाति
एक इंटरव्यू में चिराग ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जदयू के लिए टिकट बंटवारे में जातीय आधार कभी नहीं रहा| पिताजी (स्व. राम विलास पासवान) कहते थे कि बेटा इस देश में सिर्फ एक जाति है और वो है गरीबी| हमेशा समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के बारे में सोचना, ये पिताजी की सोच ही थी कि हमारी पार्टी पर सवर्णों को टिकट देने का आरोप लगा जबकि पिताजी हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ने वालों को अपने साथ रखते थे, चाहे वो किसी भी जाति धर्म का क्यों न हो|
अंबानी की कंपनी में निवेश:रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक
15 साल तक रिटेल बिजनेस से रहेंगे बाहर कर्ज में डूबे रिटेल किंग, किशोर बियानी
अमेजन के सीईओ की रिकॉर्ड इनकम:दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस ने एक दिन में कमाए 97 हजार करोड़ रुपए, कुल संपत्ति 14 लाख करोड़ रु. हुई
12 साल में 6 गुना से ज्यादा बढ़ गई सोने की कीमत: क्यों अगले साल 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है?
अहमद पटेल ने कभी मंत्री या मुख्यमंत्री के लिए लालच नहीं किया और हमेशा किंगमेकर बने रहे।
अपने समर्थको के लिए चेन्नई के सड़कों में चले अमित शाह
नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कांग्रेस करेगी ऑनलाइन वोटिंग
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का बयान, कोरोना मृत्यु दर में देश है सबसे आगे और GDP दर में है सबसे पीछे
पहली बार:भाजपा को विभाग ज्यादा, इंजीनियर नीतीश के पास 5, 12वीं पास डिप्टी CM तारकिशोर के पास 6 विभाग | बिहार की सरकार
भाजपा के अंदर बवंडर: बिहार में सीएम पिछड़ा तो डिप्टी सीएम अगड़ा क्यों नहीं? तारकिशोर पर पार्टी राजी तो नंदकिशोर पर क्यों नहीं?
बिहार चुनाव नतीजे LIVE:दो घंटे बाद NDA फिर बहुमत के पार, 126 सीटों पर आगे; 23 सीटों के नतीजे बाजी पलट सकते हैं
1 | Kanpur | 26 | Moth |
2 | Jhansi | 27 | Mauranipur |
3 | Banda | 28 | Parichha |
4 | Mahoba | 29 | Rath |
5 | Etah | 30 | Babeena |
6 | Unnao | 32 | Kulpahar |
7 | Allahabad | 33 | Malwan |
8 | Orai | 34 | Orchha |
9 | Lalitpur | 35 | Shuklaganj |
10 | Mainpuri | 36 | Gursahay ganj |
11 | Hamirpur | 37 | Tirwa |
12 | Fatehpur | 38 | Bhogaon |
13 | Etawah | 39 | Bindki |
14 | Kannauj | 40 | Sumerpur |
15 | Farrukhabad | 41 | Chirgon |
16 | Jalun | 42 | Roora |
17 | Karvi | 43 | Konch |
18 | Auriya | 44 | Pukharanya |
19 | Manikpur | 45 | Ghatampur |
20 | Talbhet | 46 | Akbarpur |
21 | Achalganj | 47 | Chibramau |
22 | Banther | 48 | Bewar |
23 | Attarra | 49 | Kayamganj |
24 | Kurawali | 50 | Kalpi |
25 | Bharthana | 51 | Maudaha |
26 | Bharuasagar | 52 | Samthar |