भाजपा के अंदर बवंडर: बिहार में सीएम पिछड़ा तो डिप्टी सीएम अगड़ा क्यों नहीं? तारकिशोर पर पार्टी राजी तो नंदकिशोर पर क्यों नहीं?
2020-Nov-16 /Mon
2020-Nov-16 /Mon
बिहार में सरकार तो बन रही है, लेकिन सत्तारूढ़ होने जा रहे दलों के अंदर स्थितियां सहज होती नहीं दिख रहीं। भाजपा सबसे ज्यादा असहज स्थिति में है। डिप्टी CM की कुर्सी को लेकर यहां बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
बवंडर तीन सवालों पर है
1. पिछड़ा वर्ग से ही डिप्टी सीएम देना था तो तारकिशोर से बहुत सीनियर नंदकिशोर यादव के नाम पर विचार क्यों नहीं हो रहा?
2. अति पिछड़ा वर्ग के नाम पर रेणु देवी को डिप्टी सीएम का पद देना था तो काफी पहले से इस दौड़ में रहे डॉ. प्रेम कुमार का नाम क्यों नहीं है?
3. सीएम नीतीश कुमार पिछड़ा वर्ग से हैं तो भाजपा मंगल पांडेय जैसे अगड़ी जाति से आने वाले किसी नेता को डिप्टी सीएम का पद क्यों नहीं दे रही?
अन्य राज्यों की तरह बिहार में भाजपा के इस प्रयोग को पार्टी के नेता सीधे तौर पर नकार तो नहीं रहे, लेकिन अंदर ही अंदर जबरदस्त बवाल है। यही कारण है कि राजभवन तक मंत्रियों का नाम पहुंचने में भाजपा को देर लगी।
प्रदेश अध्यक्ष और बिहार प्रभारी असहज हो गए
भाजपा में सीनियर-जूनियर के साथ जातिगत गणित की लड़ाई रविवार शाम से ही शुरू हो गई और रविवार को यह चरम पर नजर आई। प्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं के अंदर चल रहे गतिरोध को लेकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव असहज नजर आए। जदयू की ओर से जहां संभावित मंत्रियों को शपथ के लिए फोन जाने की औपचारिकता होती रही, वहीं भाजपा में यह काम लटका रहा।शपथ के चार घंटे पहले डॉ. संजय जायसवाल एक सूची लेकर राजभवन पहुंचे। इस सूची में भाजपा के कई सीनियर मंत्रियों के नाम हैं, लेकिन वे इस बात से असहज महसूस कर रहे हैं कि उनका नाम इंटर पास डिप्टी CM के नाम के बाद है। रविवार को NDA की बैठक के दौरान तारकिशोर प्रसाद का नाम भास्कर सबसे पहले सामने लाया था। रेणु देवी का नाम रविवार शाम से सुर्खियों में है। भाजपा ने इन दोनों में से किसी नाम की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यह भी संभव है कि सीनियर मंत्रियों के गतिरोध को देखते हुए डिप्टी सीएम पद पर भाजपा बैकफुट पर आ जाए।
मंगल पांडेय को लेकर कसमसाहट
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से राजभवन के लिए सूची निकलने के बाद बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस के सामने इस बात को लेकर बवाल तो नहीं हुआ, लेकिन वरिष्ठ नेताओं के बीच यह चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही कि नंदकिशोर को छोड़कर तारकिशोर और प्रेम कुमार की जगह रेणु देवी का नाम क्यों फाइनल किया जा रहा है? नीतीश के मुख्यमंत्री और नित्यानंद के उप मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा पर पार्टी के नेता असहज नहीं थे, लेकिन उनके मन में इस बात की कसक थी कि मंगल पांडेय का नाम दरकिनार क्यों किया जा रहा है।
नंद किशोर को स्पीकर पद से मैनेज करने की कोशिश
नीतीश कुमार की इच्छा के बावजूद सुशील कुमार मोदी को डिप्टी सीएम नहीं बनाया गया तो विधानसभा अध्यक्ष पद जदयू के पास रहने की संभावना थी। विजय कुमार चौधरी का नाम भी तय था, लेकिन भाजपा ने जदयू से यह पद ही ले लिया। यह पद अगड़ी जाति के अमरेंद्र प्रताप सिंह को देने की बात थी, ताकि बड़े पदों पर तालमेल बना रहे, लेकिन अब प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर मंत्री रहे नंद किशोर यादव को मैनेज करने में इस पद का इस्तेमाल हो सकता है।
अंबानी की कंपनी में निवेश:रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक
15 साल तक रिटेल बिजनेस से रहेंगे बाहर कर्ज में डूबे रिटेल किंग, किशोर बियानी
अमेजन के सीईओ की रिकॉर्ड इनकम:दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस ने एक दिन में कमाए 97 हजार करोड़ रुपए, कुल संपत्ति 14 लाख करोड़ रु. हुई
12 साल में 6 गुना से ज्यादा बढ़ गई सोने की कीमत: क्यों अगले साल 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है?
अहमद पटेल ने कभी मंत्री या मुख्यमंत्री के लिए लालच नहीं किया और हमेशा किंगमेकर बने रहे।
अपने समर्थको के लिए चेन्नई के सड़कों में चले अमित शाह
नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कांग्रेस करेगी ऑनलाइन वोटिंग
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का बयान, कोरोना मृत्यु दर में देश है सबसे आगे और GDP दर में है सबसे पीछे
पहली बार:भाजपा को विभाग ज्यादा, इंजीनियर नीतीश के पास 5, 12वीं पास डिप्टी CM तारकिशोर के पास 6 विभाग | बिहार की सरकार
भाजपा के अंदर बवंडर: बिहार में सीएम पिछड़ा तो डिप्टी सीएम अगड़ा क्यों नहीं? तारकिशोर पर पार्टी राजी तो नंदकिशोर पर क्यों नहीं?
बिहार चुनाव नतीजे LIVE:दो घंटे बाद NDA फिर बहुमत के पार, 126 सीटों पर आगे; 23 सीटों के नतीजे बाजी पलट सकते हैं
1 | Kanpur | 26 | Moth |
2 | Jhansi | 27 | Mauranipur |
3 | Banda | 28 | Parichha |
4 | Mahoba | 29 | Rath |
5 | Etah | 30 | Babeena |
6 | Unnao | 32 | Kulpahar |
7 | Allahabad | 33 | Malwan |
8 | Orai | 34 | Orchha |
9 | Lalitpur | 35 | Shuklaganj |
10 | Mainpuri | 36 | Gursahay ganj |
11 | Hamirpur | 37 | Tirwa |
12 | Fatehpur | 38 | Bhogaon |
13 | Etawah | 39 | Bindki |
14 | Kannauj | 40 | Sumerpur |
15 | Farrukhabad | 41 | Chirgon |
16 | Jalun | 42 | Roora |
17 | Karvi | 43 | Konch |
18 | Auriya | 44 | Pukharanya |
19 | Manikpur | 45 | Ghatampur |
20 | Talbhet | 46 | Akbarpur |
21 | Achalganj | 47 | Chibramau |
22 | Banther | 48 | Bewar |
23 | Attarra | 49 | Kayamganj |
24 | Kurawali | 50 | Kalpi |
25 | Bharthana | 51 | Maudaha |
26 | Bharuasagar | 52 | Samthar |