पहली बार:भाजपा को विभाग ज्यादा, इंजीनियर नीतीश के पास 5, 12वीं पास डिप्टी CM तारकिशोर के पास 6 विभाग | बिहार की सरकार
2020-Nov-17 /Tue
2020-Nov-17 /Tue
बिहार सरकार में पहली बार विभागों की संख्या के मामले में भाजपा जदयू के मुकाबले ज्यादा ताकतवर दिख रही है, लेकिन भारी विभाग जदयू ने अपने पास ही रख लिए हैं। जदयू से मुख्यमंत्री समेत 6, जबकि भाजपा से दो उप मुख्यमंत्री समेत 7 ने शपथ ली थी। मंगलवार को इनके विभागों के बंटवारे के बाद भी नीतीश के नेतृत्व वाले जदयू के पास भाजपा के मुकाबले ज्यादा महत्वपूर्ण विभाग आए हैं।
मुख्यमंत्री ने भाजपा के दबाव के बावजूद गृह मंत्रालय नहीं छोड़ा। यह अलग बात है कि खुद इंजीनियर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 5 विभाग हैं, जबकि 12वीं पास डिप्टी CM तार किशोर प्रसाद को वित्त और IT समेत 6 विभाग नसीब हुए हैं।
तारकिशोर पहली बार मंत्री बने हैं
नीतीश ने गृह के साथ 4 और विभागों की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। ये हैं- सामान्य प्रशासन, निगरानी, मंत्रिमंडल सचिवालय और निर्वाचन विभाग, लेकिन उनके उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद उनसे ज्यादा विभाग देखेंगे। हालांकि, इंजीनियर नीतीश कुमार अपने हर कार्यकाल में इतने ही विभाग को देखते आए हैं। उधर, महज 12वीं पास तारकिशोर प्रसाद को पहली बार उप मुख्यमंत्री बनाने के साथ ही 6 विभागों की जिम्मेदारी दे दी गई है। तारकिशोर इससे पहले कभी मंत्री नहीं रहे हैं, लेकिन उनके पोर्टफोलियो में वित्त, वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं जलवायु, सूचना प्रावैधिकी, आपदा प्रबंधन, नगर विकास एवं आवास विभाग शामिल हैं। ऐसे में पहली बार मंत्री बने तारकिशोर के लिए ये सभी विभाग संभालना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा।
भाजपा बड़ा भाई इसलिए ज्यादा विभाग
NDA को मिले जनादेश में भाजपा बड़े भाई की भूमिका में है। इस लिहाज से भाजपा को जदयू से अधिक विभाग मिले हैं। पहले की सरकार में डिप्टी सीएम समेत भाजपा कोटे से महज 13 लोग ही मंत्री थे, जबकि सीएम मिलाकर 22 लोग जदयू से मंत्री थे।
आज स्थितियां पूरी तरह से बदल चुकी हैं। उप मुख्यमंत्री रेणु देवी को दिए गए तीनों विभागों पर जदयू का कब्जा था, अब भाजपा का हो गया है। वहीं गन्ना, विधि और आपदा विभाग भी पहले जदयू के कोटे में था, जो अब भाजपा में आ गया है। पशुपालन विभाग अब वीआईपी के मुकेश सहनी देखेंगे तो लघु जल संसाधन विभाग हम के संतोष मांझी। अभी भाजपा से सात मंत्री हैं, अगर विस्तार हुआ तो 12 और लोग मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इस लिहाज से भाजपा के 19 मंत्री हो जाएंगे।
वहीं, अभी जदयू से पांच मंत्री बने हैं, 10 और शपथ ले सकते हैं। बिहार में कुल 44 विभाग हैं, लेकिन यहां मंत्रियों के लिए 36 पद ही स्वीकृत किए गए हैं। जो विभाग बचते हैं, उन्हें मुख्यमंत्री देखते हैं।
अंबानी की कंपनी में निवेश:रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक
15 साल तक रिटेल बिजनेस से रहेंगे बाहर कर्ज में डूबे रिटेल किंग, किशोर बियानी
अमेजन के सीईओ की रिकॉर्ड इनकम:दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस ने एक दिन में कमाए 97 हजार करोड़ रुपए, कुल संपत्ति 14 लाख करोड़ रु. हुई
12 साल में 6 गुना से ज्यादा बढ़ गई सोने की कीमत: क्यों अगले साल 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है?
अहमद पटेल ने कभी मंत्री या मुख्यमंत्री के लिए लालच नहीं किया और हमेशा किंगमेकर बने रहे।
अपने समर्थको के लिए चेन्नई के सड़कों में चले अमित शाह
नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कांग्रेस करेगी ऑनलाइन वोटिंग
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का बयान, कोरोना मृत्यु दर में देश है सबसे आगे और GDP दर में है सबसे पीछे
पहली बार:भाजपा को विभाग ज्यादा, इंजीनियर नीतीश के पास 5, 12वीं पास डिप्टी CM तारकिशोर के पास 6 विभाग | बिहार की सरकार
भाजपा के अंदर बवंडर: बिहार में सीएम पिछड़ा तो डिप्टी सीएम अगड़ा क्यों नहीं? तारकिशोर पर पार्टी राजी तो नंदकिशोर पर क्यों नहीं?
बिहार चुनाव नतीजे LIVE:दो घंटे बाद NDA फिर बहुमत के पार, 126 सीटों पर आगे; 23 सीटों के नतीजे बाजी पलट सकते हैं
1 | Kanpur | 26 | Moth |
2 | Jhansi | 27 | Mauranipur |
3 | Banda | 28 | Parichha |
4 | Mahoba | 29 | Rath |
5 | Etah | 30 | Babeena |
6 | Unnao | 32 | Kulpahar |
7 | Allahabad | 33 | Malwan |
8 | Orai | 34 | Orchha |
9 | Lalitpur | 35 | Shuklaganj |
10 | Mainpuri | 36 | Gursahay ganj |
11 | Hamirpur | 37 | Tirwa |
12 | Fatehpur | 38 | Bhogaon |
13 | Etawah | 39 | Bindki |
14 | Kannauj | 40 | Sumerpur |
15 | Farrukhabad | 41 | Chirgon |
16 | Jalun | 42 | Roora |
17 | Karvi | 43 | Konch |
18 | Auriya | 44 | Pukharanya |
19 | Manikpur | 45 | Ghatampur |
20 | Talbhet | 46 | Akbarpur |
21 | Achalganj | 47 | Chibramau |
22 | Banther | 48 | Bewar |
23 | Attarra | 49 | Kayamganj |
24 | Kurawali | 50 | Kalpi |
25 | Bharthana | 51 | Maudaha |
26 | Bharuasagar | 52 | Samthar |